Hindi News / Politics News(राजनीति) / विधायक मोदी ने किया कॉलेज का लोकार्पण

,

विधायक मोदी ने किया कॉलेज का लोकार्पण

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल ] क्षेत्र मे आज विधायक सुरेश मोदी ने पाटन राजकीय महाविघालय नवनिर्मित भवन का लोकार्पण फिता काटकर किया। पाटन होली चौक से डीजे से जेसीबी के द्वारा पुष्प वर्षा करके विधायक सुरेश मोदी का स्वागत किया गया। सभी पाटन वासीयों ने विधायक मोदी का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी क्षेत्रवासीयों और कॉलेज के छात्राओं पर खुशी की लहर देखने को मिली। कॉलेज भवन की खुशी में गांव में रैली के रूप में कॉलेज तक पहुंचे। यह महाविघालय डी.एम.एफ.टी फण्ड में 5 करोड़ की लागत से राजकीय महाविघालय भवन परिसर का निर्माण किया गया। इस महाविघालय में 10 कमरे, प्रशासनिक भवन, 1 लाईब्रेरी, कैन्टीन एवं 1 टयूब वैल निर्माण कार्य किया गया।

विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार गांवों में उच्च शिक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत सभी पाटन तहसील मुख्यालय पर अब सरकारी कॉलेज बन कर तैयार हो गया है। अब आसपास के गांवों के बच्चों को 12 वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होने युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की सीख दी। शिक्षा को रोजगार से जोड़ना है। जिससे शिक्षित युवा वर्ग आत्मनिर्भर बन सके। नीमकाथाना क्षेत्र के हर क्षेत्र हर गांव में विकास का कार्य चल रहा है।

इस मौके पर इन्होने किया सम्बोधित

नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, पूर्व प्रधान कान्ता प्रसाद शर्मा, पूर्व न.पा. चैयमैन त्रिलोक दिवान, पी.सी.सी. सदस्य सुमित मोदी, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, प्रवीण जाखड़, राजपाल डोई, सरपंच सुरेश खैरवा, कमल सैनी, दिलीप अग्रवाल,राजेश मीणा, रामरतन यादव एवं श्रीराम यादव ने संबोधित किया।

इस मौके पर मौजूद रहे-

सरपंच बलराम गुर्जर, कैलाश स्वामी, राकेश सिंह, मुकेश मीणा, जसवंत वर्मा, सुनिल मेहरा, सतपाल यादव, लीलाराम योगी, राजेश सैनी, अनिल स्वामी, मनोज चौधरी, पं.स.सदस्य रामजीलाल सैनी, रावअवतार, नरेश जिलोवा, सन्जू यादव, दिनेश यादव, भोपाल सैनी, अशोक तोला, सुरेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, धर्मपाल करजो, देवेन्द्र, विनोद गुर्जर, रवि खटाणा, राजू खां, शकील खान, बालवीर प्रसाद कटारिया, रामनिवास यादव, राकेश सिंह, एवं समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur