Hindi News / Politics News(राजनीति) / लम्पी की रोकथाम के लिए विधायक मोरदिया ने दिए 10 लाख रुपए

,

लम्पी की रोकथाम के लिए विधायक मोरदिया ने दिए 10 लाख रुपए

मीडिया प्रभारी राकेश जाट ने बताया

सीकर, धोद विधायक परसराम मोरदिया ने बुधवार को गायों मे बढ़ते लंपी रोग की रोकथाम के लिए अपने विधायक कोष से 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की अनुशंषा की हैं। गौवंश की वर्तमान भयावह स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए यह राशि दी गई है। विधायक मोरदिया के मीडिया प्रभारी राकेश जाट ने बताया कि पशुओं में बढ़ते लंपी रोग के रोकथाम के लिए धोद विधायक मोरदिया ने 10 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के अंतर्गत लंपी रोकथाम के लिए दी है। इस राशि का उपयोग प्रभावी उपचार एवं दवाइयों के क्रय करने में किया जाएगा । उन्होंने बताया कि लंपी रोग के उन्मूलन के लिए आवश्यकता होने पर भविष्य में और राशि दी जाएगी ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur