Hindi News / Politics News(राजनीति) / विधायक वीरेंद्र सिंह पलसाना में रविवार को करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

,

विधायक वीरेंद्र सिंह पलसाना में रविवार को करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

पलसाना सहकारी समिति के नव गोदाम, ब्लॉक स्तरीय आयुष अस्पताल उद्घाटन व पलसाना सीएचसी का भूमि पूजन होगा

सीकर, पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह द्वारा रविवार को प्रात: 10:15 बजे भूमि पूजन करके शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अजय चौधरी, पिपराली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजित शर्मा, पलसाना सीएचसी कर्मचारीगण सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे । पलसाना में ब्लॉक स्तरीय आयुष अस्पताल का शुभारंभ दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह एवं आयुर्वेद विभाग के जिला उप निदेशक डॉक्टर कैलाश शर्मा करेंगे । पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के ग्रामीण हाट बाजार के लिए निर्मित नवीन गोदाम व सौर ऊर्जा 15 केवी का उद्घाटन विधायक वीरेंद्र सिंह के कर कमलों से किया जाएगा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur