Hindi News / Politics News(राजनीति) / फतेहपुर के तिहावली मण्डल कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित

,

फतेहपुर के तिहावली मण्डल कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित

फतेहपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तिहावली की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रभारी रियाजत अली खान, फतेहपुर देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झाबरमल धायल, पंचायत समिति फतेहपुर के प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बीकानेर के प्रभारी एडवोकेट सद्दाम हुसैन, तिहावली मंडल अध्यक्ष महमूद खां इत्यादि मंचस्थ अतिथि थे ।

बैठक में मंचस्थ अतिथिगणों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं रीति नीति का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने एवं मण्डल से लेकर गांव एवं बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान सर्वसमाज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणीयों में उत्तरदायित्व प्रदान कर पार्टी को ओर अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने की बात कही तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व दिये जाने की बात कहीं।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महमूद खां, इंद्राज, ताराचंद, बिरजाराम, भगवानाराम, मुखराम, कुमाराम, गोवर्धन, विनोद, रामवतार, विक्रम, जगदीश शर्मा, मुरारी शर्मा, जेपी, वेद प्रकाश, महावीर प्रसाद, सुभाष, राजेंद्र, ओम प्रकाश, प्रताप, श्री रामराव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इंद्राज ने किया तथा तिहावली मंडल अध्यक्ष महमूद खां ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur