Hindi News / Politics News(राजनीति) / दलित युवक की मौत पर न्याय की मांग पर भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे पर सियासत गरमाई

,

दलित युवक की मौत पर न्याय की मांग पर भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे पर सियासत गरमाई

भाजपा का जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन 6 को

भाजपा नेता दिनेश जोशी के नेतृत्व में बड़ी दाताद में शामिल होंगे भाजपाई

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] दलित युवक की मौत पर न्याय की मांग करने वाले भाजपा नेताओं पर रास्ता अवरूद्ध करने के दर्ज मुकदमे पर लक्षमनगढ की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने राजनैतिक दबाव में नेताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे के खिलाफ पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर 6 सितंबर को प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर कार्यालय के पास विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। धरने प्रदर्शन के लिए यहां के भाजपाई व ग्रामीण 6 सितंबर को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में धरने प्रदर्शन में शामिल होंगे। यहां जारी बयान में जोशी ने बताया कि धरने प्रदर्शन के बाद सांसद सुमेधानंद सरस्वती व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा चौधरी के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।