Hindi News / Politics News(राजनीति) / दांतारामगढ़ में अग्निपथ के विरोध में धरना

,

दांतारामगढ़ में अग्निपथ के विरोध में धरना

विधायक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] अग्निपथ के विरोध में दांतारामगढ़ विधानसभा में विधायक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में राहुल भाकर डीडवाना को लगाया गया। इसमें पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य जयंत निठारवाल, सीकर से सेवादल के महेंद्र कुमार, सुरजाराम मांडिया, गिरधारीलाल एचरा, सालगराम कुमावत, जयवीर सिंह सुरेरा आदि कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान श्योजीराम बुरड़क, सरपंच भगवानाराम छबरवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरणमल सोनी, रतनलाल यादव, सतार मणियार, भंवरलाल कुमावत दांता, पवन कुमार शर्मा, शंकर दयाल स्वामी, पदमाराम, आमीन, पदमाराम चंदेलिया व रामनिवास चंदेलिया आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।