Hindi News / Politics News(राजनीति) / अग्निपथ योजना को लेकर किया सद्बुद्धि यज्ञ

,

अग्निपथ योजना को लेकर किया सद्बुद्धि यज्ञ

कांग्रेस का सत्याग्रह: बोले विधायक – अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

फतेहपुर, [बाबूलाल सैनी ] ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश भर में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस द्वारा 3 घंटे का सत्याग्रह किया गया। एसडीएम कार्यालय के बाहर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विधायक हाकम अली खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अग्नीपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है और इसे किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा की सरकार पहले किसानोंके लिए काले कानून लेकर आई जब विरोध हुआ तब पीछे हटना पड़ा। अब इसका बदला लेने के लिए यह कानून लाए गए है। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला भी धरना स्थल पहुंची और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया है। सत्याग्रह के दौरान विधायक हाकम अली खां, नगर पालिकाध्यक्ष मुस्ताक नजमी, प्रधान प्रतिनिधि महिपाल, उप प्रधान प्रतिनिधि प्रभु सिंह कारंगा, सद्दाम हुसैन, गफूर खान, राम स्वरूप महिचा, सुरेंद्र महिचा, भगवान सिंह नेहरा मुनीम खान, रमेश महिचा पवन दाधीच, रामगढ़ पालिकाध्यक्ष दुदाराम, मकसूद भाटी, अजय रिणवा इकबाल लुहार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur