Hindi News / Politics News(राजनीति) / सैनी समाज ने निकाली ऐतिहासिक महाआक्रोश रैली, सैनी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन

,

सैनी समाज ने निकाली ऐतिहासिक महाआक्रोश रैली, सैनी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन

एक हजार से अधिक बाईक पर सवार होकर नारेबाजी के साथ निकाली ऐतिहासिक रैली

सैनी समाज के सभी प्रतिष्ठान रहें बंद

सब्जी के ठेले से लेकर चाय थडी तक परचूनी की दुकान से लेकर शोरूम तक सभी ने बंद रख दिया समर्थन

रैली नहीं यह रैला है मालियों का मेला है,जब जब माली बोला है राज सिंहासन डोला है, राज्य सरकार होश में आओ होश में आओ,गिरफ्तार युवकों को रिहा करो, सैनी समाज जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गूंजा लक्षमनगढ

लक्ष्मणगढ़, सैनी समाज की ओर से सोमवार को विराट महा आक्रोश रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया । आक्रोश रैली जयपुर में गिरफ्तार 84 सैनी बन्धुओं की रिहाई, दर्ज मुकदमे वापस व आरक्षण सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर निकाली गई। महा आक्रोश रैली सैनी बालाजी मंदिर से रवाना होकर पंचायत समिति, पक्की प्याऊ,कबूतरिया कुआं,खाटू की कुई, घंटाघर, दुजोदवाला मार्केट,पुराना बस स्टैंड, चौपड़ बाजार, मुरली मनोहर मंदिर,होते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंची जहां सैनी समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। महा आक्रोश रैली में करीब एक हजार बाईकों पर दो हजार से अधिक समाज बन्धुओं ने हाथ तख्ती के साथ नारेबाजी करते हुए नजर आए। सैनी समाज के शक्ति प्रदर्शन मे समाज के सभी प्रतिष्ठानों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख समर्थन देकर रैली में शामिल हुए । हाथ में तख्तियां व झण्डे के जमकर नारेबाजी की। समाज के युवाओं ने रैली नहीं यह रैला है, मालियों का मैला है। सैनी समाज जिंदाबाद व गिरफ्तार समाज बन्धुओं को रिहा करो रिहा करो के गगनभेदी नारों के बीच संयमित व अनुशासित ऐतिहासिक रैली निकाली। महा आक्रोश रैली के दौरान हाथ ठेले वाले से लेकर चाय की थड़ी तक परचूनी की दुकान से लेकर शोरूम तक के सभी सैनी समाज के प्रतिष्ठान बंद रहे। रैली का समापन एसडीएम को ज्ञापन देकर किया तथा सैनी बालाजी मंदिर मे सभा की सभा को समाज के जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों ने सम्बोधित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur