Hindi News / Politics News(राजनीति) / चौथे दिन एक नामांकन फार्म भरने से हुआ श्री गणेश

,

चौथे दिन एक नामांकन फार्म भरने से हुआ श्री गणेश

तीन दिन तक एक भी नामांकन नहीं भरा गया

उदयपुरवाटी. विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। रिटर्निंग अधिकारी कल्पित शिवरान ने बताया कि तीन दिन तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन फॉर्म नहीं भरा चौथे दिन गुरुवार को मीनू सैनी पत्नी केसर देव सैनी निवासी उदयपुरवाटी ने अपना नामांकन पर्चा भरा है। जबकि जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने तो अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा भी नहीं की है। बल्कि भाजपा ने तो पहली लिस्ट में ही अपने प्रत्याशी शुभरण चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। शुभकरण चौधरी शनिवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur