Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा ने शहर में हुए गोलीकांड को लेकर जन आक्रोश यात्रा के रथों का कार्यक्रम किया स्थगित

,

भाजपा ने शहर में हुए गोलीकांड को लेकर जन आक्रोश यात्रा के रथों का कार्यक्रम किया स्थगित

गोलीकांड में ताराचंद कड़वासरा की निर्मम हत्या के बाद उनके परिजनों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आज

सीकर, [प्रदीप सैनी ] भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में 4 दिसंबर को सीकर लक्ष्मणगढ़ व धोद में होने वाली रथो की रवानगी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने बताया कि सीकर में आज हुए गोलीकांड की घटना के कारण पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आज शहर में हुए गोलीकांड में नागौर जिले के ताराचंद कड़वासरा की निर्मम हत्या के विरोध को लेकर भाजपा कार्यालय में सुबह 10:बजे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। बैठक स्वर्गीय कड़वासरा के परिजनों को सरकारी नौकरी वह उचित मुआवजे की मांग को लेकर बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार से यह मांग की जाएगी की आज हुए गोलीकांड में ताराचंद कड़वासरा की निर्मम हत्या कर दी गई राज्य सरकार इनके परिजनों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दे। राज्य सरकार इस मांग को नहीं मान लेती है तब तक आगे की रणनीति भी बैठक में तय की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur