Hindi News / Politics News(राजनीति) / जोधपुर जवान हुंकार रैली में सीकर से हजारों युवा भाग लेंगे – डोरवाल

,

जोधपुर जवान हुंकार रैली में सीकर से हजारों युवा भाग लेंगे – डोरवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की

सीकर, 27 जून 2022 को जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के द्वाराआयोजित जवान हुकार रैली मे सीकर जिले से हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। आज इस रैली में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी करके जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल के निर्देशन में धोद व काछवा में कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोधपुर पहुंचने का आह्वान किया। इस रैली को लेकर सीकर जिले के युवाओं में भारी जोश देखने को मिला, इसके लिए सभी सीकर जिले के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर तय किया गया कि 27 तारीख को प्रातः 6:00 बजे सीकर जिले के तमाम कार्यकर्ता जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रवक्ता सांवरमल मुवाल ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने अलग-अलग जिम्मेदारी लेकर युवाओं के वहां पहुंचने के लिए साधनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई। इस दौरान आज की मीटिंग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण गोदारा जायल ,दिलसुख चौधरी, विकास पचार, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरी नागा,धोद ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव शेषमा , मुकेश गढ़वाल, इंजीनियर भंवर सिंह ,सुधीर खंडेला, सुखवीर बिजारनिया, परमेश चौधरी,पोखरमल फोगावत,शिवभगवान बिंज्यासी, पर्दीप बांगड़वा, निजामुदीन बेग, रामू डूडी, मोती शर्मा, लीलाधर शर्मा, जगदेव डूडी,दिनेश ढाका,जितेंद्र,सुनील, पप्पू वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur