Hindi News / Politics News(राजनीति) / शेखावाटी में आधा दर्जन से अधिक विधायकों की टिकट खतरें में

, ,

शेखावाटी में आधा दर्जन से अधिक विधायकों की टिकट खतरें में

कांग्रेस इस बार फिर से नहीं जीत सकने का शक करते हुए मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है

सीकर, [बाबूलाल सैनी ] कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में सरकार रिपीट करने का हर संभव प्रयास करने में जुट गया है। तथा कई तरह की लुभावनी घोषणाएं करने के साथ साथ कई और राहत राजस्थान की जनता को देने के मूड में हैं साथ ही कांग्रेस के मौजूदा विधायक जिनकी जीत पर संदेह माना जा रहा है उनकी टिकट भी काटने की चर्चा है । इसी चर्चा के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि शेखावाटी में पार्टी आधा दर्जन मौजूदा विधायकों को ड्राप करने के मुड़ में है । कांग्रेस आलाकमान ने हर सीट पर सर्वे के आधार पर हर विधायक का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है सर्वे में जिस विधायक के खिलाफ लगातार रिपोर्ट आएगी उनका टिकट खतरे में आना तय है ।कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हुई जीत के बाद कांग्रेस राजस्थान में भी उसी फाॅर्मूले पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हर सीट पर कई राउंड के सर्वे करवाकर फीडबैक लिया जा रहा है ।सभी 200 सीटों पर शुरुआती सर्वे करवा लिए गए हैं आगे भी कई दौर के सर्वे होंगे जिन विधायकों की जनता के बीच छवि खराब है और जीतने की हालत नहीं हैं उनके टिकट काटे जाने की तैयारी है ।
सीएम, प्रदेश प्रभारी और हाईकमान के पास है सर्वे की रिपोर्ट है ।इसको लेकर विधायकों में अब बेचैनी बढ़ने लगी है ।

राजस्थान चुनावों के लिए प्रोफेशनल एजेंसी से सर्वे करवाया जा रहा है पहले दौर के सर्वे की रिपोर्ट सीएम, प्रदेश प्रभारी और हाईकमान के पास है।सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है जिन नेताओं के टिकट काटे जाने हैं उसकी एक शुरुआती लिस्ट मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी ने तैयार कर ली है । हारने वाले उम्मीदवारों को सचेत भी कर दिया है और उन्हें फील्ड में मेहनत करने को कहा है।काग्रेस ने राजस्थान में टिकट बांटने का कर्नाटक वाला फाॅर्मूला अपनाने की तैयारी कर ली है इस फाॅर्मूले के अनुसार हर सीट पर पहले कई राउंड सर्वे करवाए जा रहे हैं मौजूदा विधायक अगर हार रहा है तो उनके टिकट काटे जाएंगे हारने वाले विधायकों को पहले से सचेत कर दिया गया है। सर्वे में हार रहे विधायकों से कहा गया है कि वे फील्ड में जनता के बीच अपनी स्थिति सुधारें आगे के सर्वे तक के लिए इन विधायकों के पास मौका है अगर सुधार हो जाता है और आगे सर्वे में उनके पक्ष में राय आ जाती है तो टिकट नहीं कटेंगे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur