Hindi News / Politics News(राजनीति) / अजीतगढ़ में सब्जी मंडी, फल सब्जी के ठेले व सैनी समाज के प्रतिष्ठान रहे बंद

,

अजीतगढ़ में सब्जी मंडी, फल सब्जी के ठेले व सैनी समाज के प्रतिष्ठान रहे बंद

जयपुर में 11सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सैनी समाज के लोगो पर लाठीचार्ज पर आक्रोश

अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया ] सैनी समाज को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर में शांतिपूर्ण धरना दे रहे सैनी समाज के लोगो पर चार दिन पूर्व अल सुबह सोते हुए पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज व समाज के लोगो को गिरफ्तार करने के मामले में प्रदेशभर में सैनी समाज के लोगो में आक्रोश है। रविवार को अजीतगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी महासभा जयपुर सीकर देहात के आह्वान पर अजीतगढ़ सब्जी मंडी, फल सब्जी के ठेले व सैनी समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रख कर सब्जी मंडी में अध्यक्ष भैरू लाल सैनी की अध्यक्षता में समाज के लोगो की सभा आयोजित हुई। सभा मे सैनी महासभा के अध्यक्ष भैरू लाल सैनी, बनवारी लाल सैनी, कैलाश फौजी, पूर्व उपसरपंच हजारी लाल सैनी, अनिल सैनी दिवराला, ओमप्रकाश सैनी बागवाले, रोशन सैनी, सुल्तान सैनी, जीवन राम सैनी, मदन लाल सैनी, राजेन्द्र सैनी सहित कई वक्ताओ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सैनी समाज मेहनतकश व शांतिप्रिय समाज है लेकिन सरकार की इस कार्यवाई से अब समाज चुप नही बैठेगा। वक्ताओ ने जयपुर में पुलिस की बर्बर कार्यवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए समाज की 11सूत्री मांगों को पूरी करने, गिरफ्तार लोगो को रिहा कर दर्ज मुकदमे वापस लेने व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की गई। बैठक में वक्ताओ ने कहा कि समय रहते सरकार ने मांगो को पूरा नही किया तो प्रदेशभर में समाज उग्र आंदोलन को मजबूर होगा। सभा के बाद सैनी महासभा जयपुर सीकर देहात के तत्वावधान में आक्रोश रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए चोमू तिराया पहुची। रैली में युवाओं ने राज्य सरकार व जयपुर पुलिस की बर्बर कार्यवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चोमू तिराये पर स्टेट हाइवे जाम का प्रयास किया गया लेकिन समझाइस के बाद जाम नही कर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार के प्रतिनिधि गिरदावर गजानन्द सामोता को ज्ञापन दिया गया तथा ज्ञापन में चेतावनी दी कि सैनी समाज की मांगे नही माने जाने पर प्रदेशभर में समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस अवसर पर महेश घाटावाल, जयंत सैनी, राहुल सैनी, मनीष सैनी दिवराला, कमलेश सैनी, गिरधारी लाल, शंकर लाल सैनी, रामस्वरूप सैनी, लक्ष्मण राम सैनी, अशोक कुमार सैनी, मदनलाल, मोहन लाल सैनी, नाथूराम सैनी, विशाल सैनी, छोटू राम सैनी, प्रकाश चंद सैनी, सुरेश कुमार सैनी, हंसराज सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। सैनी समाज के आंदोलन के कारण अजीतगढ़ में सब्जी मंडी एवं सैनी समाज के प्रतिष्ठान बंद रहने के कारण लोगों को सब्जी व फल फ्रूट खरीदने में भारी परेशानी हुई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur