Hindi News / Politics News(राजनीति) / Video News – अब यमुना का पानी सीकर जिले में आएगा – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

, ,

Video News – अब यमुना का पानी सीकर जिले में आएगा – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पलसाना, [ पवन कुमार शर्मा ] राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को शेखावाटी के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पलसाना नगर पालिका क्रमोन्नत होने के बाद पहली बार सीकर जिले के पलसाना आगमन पर कस्बे के मुख्य बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पलसाना में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा माला व साफा पहनाकर शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस शेखावाटी की धरा पर कोई वोट लेने के लिए नहीं आया हुआ हूं बल्कि मैं शेखावाटी के लोगों के पास जाकर यमुना का समझौता करने के लिए आया हूं।  हमारी टीम काम कर रही है ,और जल्द ही यमुना के पानी को सीकर लाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। आप सब का सहयोग के कारण आज भारतीय जनता पार्टी आगे से आगे बढ़ रही है।  जहां उनका श्याम बाबा का प्रतीक चिन्ह देखकर शानदार सम्मान किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आने से पहले सभा स्थल पर महिलाओं और पुरुषों की काफी भीड़ जमा हो गई। कार्यक्रम में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इससे पूर्व  मुख्यमंत्री का रींगस,सगरगोठ में भी स्वागत किया गया। इस मौके पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सीकर के  पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, खंडेला विधायक सुभाष मील, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत, भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह शेखावत, प्रधान सुनीता वर्मा, एडवोकेट कैलाश चंद्र शर्मा, भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, नंदलाल बिजारणिया, गोपाल कृष्ण शर्मा सहित सैकड़ो महिलाएं पुरुष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। शेखावाटी लाइव के लिए पलसाना से पवन कुमार शर्मा  की रिपोर्ट 

YouTube video