Hindi News / Politics News(राजनीति) / Video News : Rajasthan Election 2023 – इस विधानसभा सीट पर होगा जीजा-साली में रोचक मुकाबला

, , , ,

Video News : Rajasthan Election 2023 – इस विधानसभा सीट पर होगा जीजा-साली में रोचक मुकाबला

दूसरा रोचक तथ्य दोनों ने ही पार्टियों की भी कर ली अदला बदली

जयपुर /झुंझुनू, राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। कांग्रेस द्वारा कल जारी की गई तीसरी लिस्ट में धौलपुर से शोभा रानी कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वही धौलपुर से ही भाजपा ने डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित पहले ही कर दिया है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों प्रत्याशियों में जीजा और साली का रिश्ता भी है। गत विधानसभा चुनाव में भी इन दोनों में आमने-सामने की टक्कर हुई थी जिसमें शोभा रानी कुशवाहा भाजपा के टिकट पर विजयी हुई थी। वहीं डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपो के चलते शोभा रानी और भाजपा में दूरी बढ़ गई और इसी के चलते शोभा रानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संपर्क में आ गई जिस तरीके से शोभा रानी ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस के हाथ को थाम लिया। वहीं जीजा डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा ने भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा ने चुनाव में प्रत्याशी भी बना दिया है और कल आई कांग्रेस की लिस्ट में शोभा रानी कुशवाहा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके चलते धौलपुर विधानसभा सीट से जहां जीजा साली में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। वही विशेष बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में इन दोनों प्रत्याशियों ने जिस सिंबल पर चुनाव लड़ा था उनकी भी आपस में अदला बदली कर ली है यानी पिछले विधानसभा चुनाव में जिसके पास भाजपा का सिंबल था इस बार उसके पास कांग्रेस का सिंबल होगा और जिसके पास कांग्रेस का सिंबल था इस बार भाजपा का सिंबल होगा।

शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur