Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का किया स्वागत

,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का किया स्वागत

पूर्व विधायक बंशीधर खंडेला के नेतृत्व में

खण्डेला, ( आशीष टेलर ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का भाजपा कार्यक्ताओं ने पूर्व विधायक बंशीधर खण्डेला के नेतृत्व में शनिवार को स्वागत किया गया ।गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी उदयपुरवाटी जा रहे थे, इसी दौरान खण्डेला कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर कार्यक्ताओं ने पूर्व चिकित्सामंत्री बंशीधर बाजिया के नेतृत्व मे सतीश पूनिया और इंदिरा चौधरी का माला और साफा पहना स्वागत किया । सतीश पूनिया ने कहा कि खण्डेला के कार्यक्ताओं में बहुत ही शानदार जोश है और इस जोश को 2023 के चुनावों तक इसी तरह बरकरार रख कर कांग्रेस को मिटाना है । साथ ही उन्होंने कार्यक्ताओं के स्नेह के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया ।इस दौरान बंशीधर बाजिया, पवन जोशी, पार्षद नेमीचंद सहित सेकडों कर्यकर्ता मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur