Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में अब तेजी से गिरेगा तापमान, राज्य में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

राजस्थान में अब तेजी से गिरेगा तापमान, राज्य में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Rajasthan Winter Update : राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है और अब राज्य में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में गुलाबी ठंड पड़ रही है। तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले समय में राज्य में और ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। इस साल हर साल के मुकाबले अधिक ठंड पड़ने वाली है।

इन जिलों में तापमान में हुई काफी गिरावट

सवाई माधोपुर श्रीगंगानगर जयपुर जोधपुर बीकानेर चूरू सहित कई जिलों में तापमान में काफी ज्यादा गिरावट हुई है। दिन के तापमान में तो अधिक गिरावट नहीं हुई है लेकिन रात के तापमान में काफी अधिक गिरावट देखने को मिल रही है।

बीकानेर संभाग में पड़ेगी अधिक ठंड

इस बार बीकानेर संभाग में काफी ज्यादा ठंड देखने को मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बीकानेर संभाग में हर साल के अपेक्षा इस साल ज्यादा ठंड पड़ेगी।

राज्य में चल सकती है ठंडी हवाएं

राज्य के सवाई माधोपुर बीकानेर जयपुर चुरु झुन्झनू सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होगी हालांकि अक्टूबर के अंत तक राज्य में भयंकर ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur