Rajasthan Roadways news: जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर ट्रैफिक की समस्या और रोड एक्सीडेंट पर लगाम लगाने के लिए NHAI के द्वारा जयपुर से महुआ तक 10 नए फ्लावर बनाने की तैयारी की गई है।
इस 10 नए फ्लाईओवर बनने से बहस बढ़ गई है क्योंकि इनमें से 6 ऐसे स्थान पर फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है जहां पहले से ही फ्लाई ओवर या रेलवे ओवर ब्रिज है । ऐसे में गाड़ी चालकों को एक फ्लाईओवर से उतरते ही थोड़ी दूर पर जाकर दूसरे फ्लाईओवर पर चढ़ाना होगा इससे हादसा हो सकता है।
10 नए फ्लाई ओवर का होगा निर्माण
19 साल पहले NH21 पर बनाए गए फ्लाई ओवर यातायात दबावो के आकलन से ही बनाया गया था। लेकिन इसके बनने से ना तो जान की समस्या खत्म हुई ना ही दुर्घटनाओं में कमी आई। अब एक बार फिर से 10 नए फ्लाई ओवर को बनाने का फैसला लिया गया है।
NHAI का कहना है कि उनके बनने से ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और एक्सीडेंट भी रुकेंगे लेकिन गाड़ी चालकों का मानना है की जगह-जगह उतार चढ़ाव से यात्रियों को खतरा हो सकता है। स्थानीय ट्रांसपोर्ट रॉक मानना है कि इससे भारी वाहनों को फ्लाईओवर से उतरते हुए तुरंत दूसरे पर चढ़ाना होगा इससे ईंधन की खपत बढ़ जाएगी और साथ ही समय भी ज्यादा लगेगा।
यहां प्रस्तावित हैं नए फ्लाइओवर
एनएचएआई की योजना के अनुसार जयपुर-महुवा मार्ग पर कानोता, बस्सी चक, बांसखोह फाटक, जीरोता मोड़, दौसा कलक्ट्रेट क्षेत्र में दो, सिकंदरा, मानपुर और मेहंदीपुर बालाजी में नए फ्लाइओवर बनाए जाएंगे। साथ ही महुवा से भरतपुर के बीच भी फ्लाइओवर निर्माण की योजना है।
