Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / New Railway Line:राजस्थान हरियाणा के इस क्षेत्र में पहली बार बिछेगी104 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन, 50 साल पुरानी मांग स्वीकार, जमीनों के रेट होंगें हाई

,

New Railway Line:राजस्थान हरियाणा के इस क्षेत्र में पहली बार बिछेगी104 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन, 50 साल पुरानी मांग स्वीकार, जमीनों के रेट होंगें हाई

Sohna–Nuh–Firozpur Jhirka–Alwar New Railway Line: हरियाणा के लोगों के लिए इस वक्त कि अब्दी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित हरियाणा का नूंह जिला अब रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। बता दे कि दशकों बाद यह मांग पूरी होने जा रही है। इस रेल परियोजना की मांग पहली बार 1971 में गुड़गांव के तत्कालीन सांसद चौधरी तैयब हुसैन ने संसद में रखी थी। तब से लेकर अब तक यह मांग कई बार दोहराई गई।

50 साल बाद मिली मजूरी

जानकारी के लिए बता दे कि 5 दशकों के लिए इस रेल लाइन के लिए लोगों को इन्तजार करना पड़ा है। केंद्र सरकार ने नूंह क्षेत्र की लगभग 50 साल पुरानी मांग को स्वीकार कर लिया है।

2500 करोड़ राशि को मजूरी

जानकरी के लिए बता दे कि दिल्ली से सोहना–नूंह–फिरोजपुर झिरका–अलवर तक नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के लिए 2,500 करोड़ रुपये की राशि रेलवे को जारी कर दी गई है।

नई रेल लाइन की लंबाई 104 किलोमीटर

जानकारी के लिए बता दे कि इस नई रेल लाइन की लंबाई 104 किलोमीटर होगी और इसके तहत सात नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। यह परियोजना हरियाणा और राजस्थान, दोनों राज्यों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

अगले तीन वर्षों में पूरा होगा काम

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस लाइन के निर्माण का काम अगले तीन वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। नूंह, जिसे पहले मेवात के नाम से जाना जाता था, वर्ष 2005 में गुरुग्राम से अलग होकर जिला बना। यह जिला अब तक रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ा था, जिससे यहां के लोगों को रोजगार और आवाजाही में कठिनाई होती थी।

अब नई रेल लाइन के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को न केवल यात्रा में सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीँ जमीनों के रेट हाई होंगें। बता दे कि यह परियोजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है, जिसमें देश के 115 अति पिछड़े जिलों को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। नूंह भी इन्हीं जिलों में शामिल है।

देखें पूरा रूटमैप

पाठकों को जानकारी के लिए बता दे कि नई रेल लाइन के जरिए दिल्ली से अलवर को सोहना, नूंह और फिरोजपुर झिरका के रास्ते जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद मेवात क्षेत्र का सीधा रेल संपर्क दिल्ली से स्थापित होगा। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह परियोजना 2028 तक पूरी हो सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur