Rajasthan Road News: राजस्थान सरकार के बजट बहस के दौरान राज्य को कई बड़े सौगात मिले हैं। जालौर पाली और सिरोही जिले के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। इन घोषणाओं में सड़क पुल निर्माण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है।
115 करोड़ की लागत से नई सड़कों का होगा निर्माण
115 करोड़ की लागत से जालौर पाली और सिरोही जिले में नई सड़क और पुल का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आवा गमन में आने वाली परेशानियां भी खत्म हो जाएगी। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के द्वारा किया गया है।
पाली के लिए बड़ी घोषणाएं
1.बाली क्षेत्र में नाना पिंडवाड़ा मार्ग पर जवाई नदी पर पुल बनेगा – 4.50 करोड़ रुपए
- मारवाड़ जंक्शन में राज्य मार्ग 61 से राष्ट्रीय राजमार्ग 48 तक सड़क चौड़ीकरण होगा (10 किमी)- 10 करोड़ रुपए
- सुमेरपुर क्षेत्र में कई नई सड़कों का निर्माण – 17.50 करोड़ रुपए
- बोरडी गांव में नदी पर पुल बनेगा – 1.65 करोड़ रुपए
- पाली शहर में बांडी नदी पर सबमर्सिबल पुल की जगह 4 लेन हाई लेवल पुल बनेगा — 40 करोड़ रुपए
- जीवंद कलां बोरडी रोड से बेरा भादरवा तक सड़क बनेगा – 80 लाख रुपए
- बोरडी से गवाड़ा सड़क व पुल बनेगा – 3.25 करोड़ रुपए
- अटबड़ा से देवलीकलां सड़क चौड़ीकरण (11km) – 7 करोड़ रुपए
जालोर जिले के लिए भी घोषणाएं
- भाखरा रोड–मोडरा मार्ग से संबंधित सड़क बनेगा – 10.50 करोड़ रुपए
- एनएच-68 से गोलासन हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण (10 किमी)- 9 करोड़ रुपए
- मोखातरा गांव से गुंदाऊ मार्ग तक सड़क निर्माण (रानीवाड़ा क्षेत्र)- 1.45 करोड़ रुपए
सिरोही के लिए घोषणाएं
- मनादर क्षेत्र में पुल निर्माण – 1.75 करोड़ रुपए
- पालड़ी एम से बड़वेरा सड़क निर्माण – 3.75 करोड़ रुपए
- एनएच-168 से ग्राम रहुआ तहसील रेवदर तक सड़क निर्माण (11 किमी) – 3.70 करोड़ रुपए
