Shekhawati Live

2089 करोड़ की लागत से राजस्थान में 1216 नई सड़कों का होगा, इन गांवो की चमकेगी किस्मत, होगा विकास

 
Rajasthan road news
Rajasthan road news: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के प्रथम फेज में 2089 करोड़ की लागत से 1216 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान कई पुल और पुलियाओं का भी निर्माण होगा। 28 जिलों में 3219 किलोमीटर सड़के बनाए जाएंगे।
 सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा इस कार्य की प्रशासनिक और वृतीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्दी निर्माण कार्य शुरू हो सकता है इससे गांव के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। ग्रामीण आबादी को शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर मिल पाएंगे। 
 विभाग के द्वारा जारी किए गए सूचना के अनुसार अजमेर अलवर बालोतरा बांसवाड़ा बाड़मेर ब्यावर भीलवाड़ा बीकानेर, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़ जयपुर जैसलमेर जालौर झालावाड़ जोधपुर कोटपूतली बहरोड नागौर पाली फलोदी प्रतापगढ़ राजसमंद सीकर सिरोही श्रीगंगानगर उदयपुर में नई सड़कों का निर्माण होगा। प्रतापगढ़ में भी 6 करोड़ 72 लाख की लागत से 100 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी।
 तीन चरणों में होगा काम 
 2025 तक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस योजना के अंतर्गत अभी तक 75000 किलोमीटर तक सड़कों का निर्माण हो गया है और अगले चरण में अब 26 में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।