Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan News: राजस्थान में एक साथ 3 बड़ी नीतियों को मिली मंजूरी, आम जनता को मिलेंगे कई फायदे

Rajasthan News: राजस्थान में एक साथ 3 बड़ी नीतियों को मिली मंजूरी, आम जनता को मिलेंगे कई फायदे

Rajasthan News: राज्य सरकार के द्वारा कैबिनेट के बैठक में तीन नई नीतियों को मंजूरी दी गई है जिसका सीधा फायदा राजस्थान के आम जनता को मिलेगा।इस नई नीतियों को मंजूरी मिलने से प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश में निवेश का मौका मिलेगा वहीं नई पर्यटन नीति के अंतर्गत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी को कैबिनेट के बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस फैसले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई अधिनियमों से मामूली उल्लंघन पर लगने वाली जेल की सजा को हटाकर उसे जमाने तक सीमित किया जाएगा।

इसके बाद विवाद का बोझ घट जाएगा इसके साथ ही व्यापारियों को भी काफी लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के द्वारा यह फैसला प्रवासी राजस्थानियों के सामाजिक सांस्कृतिक और आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए लिया गया है।

सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े तीन अहम अधिसूचनाओं को सेवेन नियमों में शामिल कर लिया है। अब मृत्यु स्थाई रूप से असक्त सशस्त्र बल और पैरामिलिट्री कर्मियों के परिवार को नौकरी देने के व्यवस्था नियमों का हिस्सा बना दिया गया है।