Rajasthan Roadways news: राजस्थान रोडवेज के द्वारा लगातार अपने बेडे में नए बसों को शामिल किया जा रहा है ताकि लोगों को सफर करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।अब राजस्थान रोडवेज के बेडे में 445 नई बसों को शामिल किया जाएगा।
इन सभी बसों को अनुबंध पर लिया जाएगा और इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।दौसा जिले को भी नई बस की सौगात मिलने वाली है। इन बसों की सौगात मिलने से दौसा जिले में सफर आसान हो जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी बसें
राजस्थान की सभी बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और लंबी दूरी की यात्रा के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इन सभी बसों को लंबी दूरी पर चलाया जाएगा ताकि सफर आसान हो सके। सफर आसान हो इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी।
इन जिले को इतनी बसें मिलेंगी
बीकानेर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ को 20, आबू रोड, श्रीगंगानगर, शाहपुरा, वैशालीनगर, फलौदी, लोहागढ़ सात-सात, अजयमेरु, धौलपुर, फालना, हिंड़ौन, श्रीमाधोपुर, सीकर, झालावाड़ को 10-10, सवाई माधोपुर 13, अजमेर 12, अलवर छह, अनूपगढ़, राजसमंद आठ-आठ, बांसवाड़ा 12, बारां 12, बाड़मेर 2, ब्यावर को 22 बसें मिलेंगी।
भीलवाड़ा को 12, बूंदी, चितौड़गढ़ पांच-पांच, चूरू, दौसा, डीडीवाना को आठ-आठ, हनुमानगढ़ 25, जालौर 13, खेतड़ी, विद्याधर नगर 15-15, जोधपुर, सरदारशहर चार-चार, करौली दो, कोटा, नागौर पांच-पांच, कोटपूतली आठ, मत्स्य नगर चार, टोंक को नौ बसें मिलेंगी।
