Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / एक ही परिवार के पांच लोगों की उठी अर्थी, 200 घरों में नहीं जला चूल्हा, पाली जिले में दिखा भयंकर मंजर

एक ही परिवार के पांच लोगों की उठी अर्थी, 200 घरों में नहीं जला चूल्हा, पाली जिले में दिखा भयंकर मंजर

एक ही परिवार के पांच लोगों की उठी अर्थी, 200 घरों में नहीं जला चूल्हा, पाली जिले में दिखा भयंकर मंजर

5 Family Member Died Together: पाली जिले के भावनगर गांव में रविवार को एक ऐसा मंदिर देखने को मिला जिसके बाद सबकी आंखें नम हो गई। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की अर्थी एक साथ उठी जिसको देखकर गांव के 200 घरों में चूल्हा नहीं जला। किसी के घर रोटी नहीं बनी। सबके मन में यही सवाल था कि भगवान इस परिवार के साथ ऐसा क्यों हुआ।

पाली जिले के भावनगर गांव के रामलाल के घर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। महिलाएं और पुरुष रो रहे थे। इस घर में दादी पोता बेटा बेटी सहित पांच लोगों की अर्थी एक साथ उठी।

अंतिम संस्कार में बड़ी पैमाने पर उम्र लोग

इन पांच लोगों की अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।अंतिम संस्कार में गांव के साथ साळी, सुंदेलाव, गुड़ा प्रतापसिंह, मणिहारी आदि गांवों से भी ग्रामीण पहुंचे और रामलाल के परिजनों को ढांढस बधाई।

बहन के घर भात भरने गया था परिवार

मृतकों के परिजन अशोक कुमावत ने बताया कि सभी लोग अहमदाबाद में रहते थे।सभी बहन के बेटे के शादी में शामिल होने के लिए मनिहारी आए थे। 21 फरवरी को शादी होने वाली थी।

एक हादसे ने पूरा जिंदगी तबाह कर दिया। परिवार के पांच लोगों की मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों के अचानक मौत हो जाने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur