Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के 53 हजार पेंशनधारियों की बढ़ी मुश्किलें, रुक सकती है इस महीने की पेंशन, जानें क्या है कारण

राजस्थान के 53 हजार पेंशनधारियों की बढ़ी मुश्किलें, रुक सकती है इस महीने की पेंशन, जानें क्या है कारण

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान के 53 हजार पेंशनधारियों की बढ़ी मुश्किलें, रुक सकती है इस महीने की पेंशन, जानें क्या है कारण

Rajasthan News: राजस्थान में जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले पेंशनधारियों के पेंशन पर संकट गहरा रहा है। निर्धारित समय तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने की वजह से राज्य के 53000 से अधिक पेंशनर्स प्रभावित हो सकते हैं। राज्य के 50000 से अधिक पेंशनधारियों की इस महीने की पेंशन रुक सकती है।

 

 रुक सकती है पेंशन 

 राजस्थान राज्य सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संभाग महामंत्री प्रभु गिरी गोस्वामी ने जानकारी दिया कि वित्त विभाग के नियम के अनुसार 31 दिसंबर 2026 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना था लेकिन कई पेंशनधारी निर्धारित समय में जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए हैं।

 

पेंशनधारियों ने नहीं जमा किया जीवन प्रमाण पत्र

 

राजसमंद जिले के 510 पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्त करता ऐसे हैं जिन्होंने 31 जनवरी तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है। ऐसे में इन पेंशनर्स का पेंशन रुक सकता है।

 

अगर जल्द से जल्द जीवन प्रमाण पत्र पेंशनर जमा नहीं करते हैं तो उनकी मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ सकती है। बिना किसी परेशानी के पेंशन पाने के लिए आपको जल्द से जल्द जीवन प्रमाण पत्र जमा कर देना चाहिए।