Rajasthan road news: राजस्थान में जल्द 9 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है।इससे राज्य में यात्रा करना और भी ज्यादा सुगम हो जाएगा। इन सभी एक्सप्रेस में परियोजना पर टोटल 100000 करोड रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे। दो एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य इनमें से शुरू भी हो चुका है। इन दोनों एक्सप्रेसवे को NHAI के द्वारा बनाया गया है।
इन जिलों को मिलेगा फायदा
राज्य सरकार के द्वारा 2024-25 के बजट में नौ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा हुई थी।इन सभी एक्सप्रेस लेकर बनने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।इन सभी एक्सप्रेस वे के बनने के बाद कई जिलों में सफर करना काफी आसान हो जाएगा।
जयपुर किशनगढ़ पचपदरा एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे जयपुर रिंग रोड से बालावाला के पास शुरू होकर अमृतसर जामनगर इकोनामिक कॉरिडोर से जुड़ जाएगा।यह 350 किलोमीटर लंबा होगा और इसके बनने के बाद दूदु किशनगढ़ अजमेर और जोधपुर जिलों का सफर आसान हो जाएगा।
कोटपूतली किशनगढ़ एक्सप्रेसवे
कोटपूतली किशनगढ़ एक्सप्रेसवे NH-48 और NH-448 से जुड़ते हुए कोटपूतली के पनियाला में NH-148B तक जाएगा। इसकी टोटल लंबाई 181 किलोमीटर तक होगी। इसके बनने के बाद मकराना रूपनगर नावा कुचामन सिटी खाटू खंडेला नीमकाथाना और कोटपूतली जिले का सफर आसान हो जाएगा।
जयपुर भीलवाड़ा एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे जयपुर रिंग रोड पर SH-12 से शुरू होकर भीलवाड़ा बाईपास तक जाएगा और इसकी लंबाई 193 किलोमीटर होगी।इसके बनने के बाद कई शहर का सफर आसान हो जाएगा।
बीकानेर कोटपूतली एक्सप्रेस
यह एक्सप्रेसवे NH-11 और NH-62 के जंक्शन से शुरू होकर कोटपूतली में NH-148B से जुड़ जाएगा और इसकी लंबाई 295 किलोमीटर होगी। इसके बनने के बाद कई शहरों का सफर आसान हो जाएगा।
इसके साथ राजस्थान में और भी कई एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है जिनमें ब्यावर भरतपुर एक्सप्रेसवे, जालौर झलवाड़ एक्सप्रेसवे, अजमेर बांसवाड़ा एक्सप्रेसवे , जयपुर फलोदी एक्सप्रेसवे, श्री गंगानगर कोटपूतली एक्सप्रेसवे शामिल है।
