Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इन 2 जिलों के बीच 126KM लंबे फोरलेन हाईवे का होगा निर्माण, 535 करोड रुपए होंगे खर्च

राजस्थान के इन 2 जिलों के बीच 126KM लंबे फोरलेन हाईवे का होगा निर्माण, 535 करोड रुपए होंगे खर्च

Rajasthan road news: राजस्थान सरकार के द्वारा बुधवार को 2026-27 के बजट में सांचौर से आबूरोड तक फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए 535 करोड रुपए की घोषणा की गई है इससे सफर आसान हो जाएगा। इसके बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

आपको बता दे किस कर नेशनल हाईवे 15 से रानीवाड़ा,मंडार, रेवदर होते हुए आबूरोड स्टेट हाईवे तक पीपीपी मोड पर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

अन्य कार्यों के लिए भी मिली मंजूरी

नए पुलियाओं और सड़क चौड़ीकरण के काम को भी शामिल किया गया है। फोरलेन सड़क के बनने से सड़क हादसों में कमी आएगी। इस पर्यटको, किसान और अन्य लोगों को सफर के दौरान आसानी होगी। लोग कम समय में एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंच पाएंगे।

लगेंगे आधुनिक उपकरण

इस 126 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे पर सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक आधारित उपकरण लगाए जाएंगे। लोगों को सफल के दौरान आसानी होगी और किसी भी तरह के हादसे नहीं होंगे।