Rajasthan road news: राजस्थान के किशनगढ़ जिले के पुराने केकडी देवली मार्ग पर मोलकिया चौराहे से बोगला तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी 4 फीट ऊंची सड़क बनकर तैयार हो गई है। इस सड़क के निर्माण में 10 करोड रुपए खर्च हुए हैं।
इस सड़क के बनने से केकड़ी और देवली के बीच 15 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी वहीं हजारों लोगों का सफर आसान हो जाएगा और समय की भी बचत होगी।
कई जिलों को जोड़ता है यह मार्ग
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनुसार यह सड़क राजस्थान के कई जिलों को जोड़ता है। अजमेर जोधपुर ब्यावर नागौर पाली जैसलमेर और बाड़मेर सहित विभिन्न जिलों के लोग कोटा मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के ओर जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं और अब इस रास्ते से गुजरने पर 15 किलोमीटर का सफर काम हो जाएगा।
लंबे समय से हो रही थी सड़क की मांग
इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यातायात के दबाव की वजह से यहां ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही थी लेकिन अब इस सड़क के बनने के बाद सफर आसान हो जाएगा।
4 फीट ऊंचाई पर बनी है सड़क
सड़क पर पूर्व में पानी के रिसाव की समस्या होती थी जिसकी वजह से बार-बार सड़क खराब हो जाती थी लेकिन अब इस सड़क को 4 फीट ऊंचाई पर बनाया गया है। 4 फीट ऊंची होने की वजह से अब इस सड़क के टूटने की समस्या नहीं होगी और लंबे समय तक सड़क चलेगी।
