Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस जिले में 6-लेन सड़क का होगा निर्माण, जमीन मालिकों पर बरसेगा, इन शहरों का सफर हो जाएगा आसान

राजस्थान के इस जिले में 6-लेन सड़क का होगा निर्माण, जमीन मालिकों पर बरसेगा, इन शहरों का सफर हो जाएगा आसान

राजस्थान के इस जिले में 6-लेन सड़क का होगा निर्माण, जमीन मालिकों पर बरसेगा, इन शहरों का सफर हो जाएगा आसान

Rajasthan road news: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को बजट के बाद बड़ा तोहफा दिया है।जमवारामगढ़ विधानसभा की लाइफलाइन सड़क दिल्ली रोड सड़वा से नाई की थड़ी होते हुए वाया सायपुरा व जमवारामगढ़ होते हुए रामगढ़ बांध तक सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण की घोषणा की गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से सफर काफी आसान हो जाएगा।

क्षेत्र में खुशी की लहर

जैसे ही दिया कुमारी ने इस सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का तोहफा दिया वैसे ही इस क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बजट से पहले ही जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात करके इस सड़क की चोडीकरण की मांग की थी।

लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी।आखिरकार सड़क के नवीनीकरण का फैसला लिया गया है और इस सड़क के नवीनीकरण से काफी फायदा होने वाला है।

यहां के लिए भी घोषणा


इसके अतिरिक्त बजट में पावटा-बामनवास, गोल-थौलाई-तेजाजी मंदिर तक, नांगल तुलसीदास-पाली, आरवाडी डयोडा डूंगर, काछाला भैरूजी कुंचावास, लाडीपुरा- ढेकला, माथासूला राव, फूटोलाव-खारडा, बहलोड गुर्जर, बोहरा पंखा मोड सायपुर, धौला माली की ढाणी, भोंडाखेडा, पालेडा सायपुरा-नाडी की ढाणी व दिल्ली की ढाणी तथा डालुका बाढ़ तक सड़क निर्माण के लिए सात करोड़ की घोषणा की गई है।