Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में यहां बनेगा 99KM लंबा हाई स्पीड रिंग रोड, इन 140 गांवों को होगा फायदा, जमीन मालिक बनेंगे मालामाल

राजस्थान में यहां बनेगा 99KM लंबा हाई स्पीड रिंग रोड, इन 140 गांवों को होगा फायदा, जमीन मालिक बनेंगे मालामाल

Rajasthan Road News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने जयपुर उत्तरी रिंग रोड को मंजूरी दे दी है।

रिंग रोड निर्माण के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद अब इसके एलाइनमेंट पर भी काम शुरू कर दिया गया है। NHAI के द्वारा एलाइनमेंट पर काम पूरा करने के बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा। यह रिंग रोड टोटल 99.35 किलोमीटर का होगा।

जयपुर के चारों ओर बनेगा रिंग रोड

राजधानी जयपुर के चारों ओर रिंग रोड बनाने का काम साल 2000 में शुरू किया गया था और इस दौरान जयपुर के चारों ओर 147 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाने का निर्णय भी लिया गया। हालांकि अभी चारों तरफ रिंग रोड बनने का काम पूरा नहीं हुआ है। अब उत्तरी रिंग रोड का काम शुरू होने वाला है जो की 6 लेन की होगी।

इन 10 तहसीलों से गुजरेगा रिंग रोड

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार उत्तरी रिंग रोड जयपुर के 10 तहसीलों से होकर गुजरने वाला है। यह रिंग रोड चोमू,मोजमाबाद,सांगानेर, आमेर, जमवारामगढ़, बस्सी, कालवाड़, जालसू, जोबनेर, रामपुरा डाबड़ी तहसील के लगभग 140 गांव से होकर गुजरने वाली है।

किस तहसील के कितने गांव से गुजरेगी


चौमूं- 4
मौजमाबाद- 9
सांगानेर- 9
आमेर- 26
जमवारामगढ़- 25
बस्सी- 6
कालवाड़- 14
जालसू- 21
जोबनेर- 14
रामपुरा डाबड़ी- 12


ये होगा फायदा


उत्तरी रिंग रोड के दक्षिणी रिंग रोड से जुड़ जाने के बाद कुल 147 किलोमीटर की रिंग रोड हो जाएगी। इसके बाद अन्य शहरों के लिए सीधे रिंग रोड से ही निकल जाएंगे। कुछ सड़कों पर क्लोफर लीफ बनाया जाएगा और अन्य सड़कों को जोड़ा जाएगा। इससे गाड़ियों का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा।

जमीन के कीमतों में होगी बढ़ोतरी

जिन गांवों से होकर यह रिंग रोड गुजरेगी, वहां जमीनों की कीमतों पर भी इसका असर होगा।
रिंग रोड बनने के बाद जयपुर शहर का फैलाव भी बढ़ेगा। जेडीए पर इसकी बड़ी जिम्मेदारी होगी। जिन किसानों से जमीन लिया जाएगा उन्हें भी काफी मोटा पैसा दिया जाएगा।