Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / श्रीगंगानगर में राजा रघुवंशी जैसा मामला आया सामने! शादी के 3 महीने बाद पत्नी ने कराई पति की हत्या, प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

श्रीगंगानगर में राजा रघुवंशी जैसा मामला आया सामने! शादी के 3 महीने बाद पत्नी ने कराई पति की हत्या, प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : श्रीगंगानगर में राजा रघुवंशी जैसा मामला आया सामने! शादी के 3 महीने बाद पत्नी ने कराई पति की हत्या, प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

Sri Ganganagar Ashish murder case : राजस्थान के श्रीगंगानगर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा एक और मामला राजस्थान में देखने को मिला है। यहां एक पत्नी ने शादी के 3 महीने बाद ही अपनी पति की बेरहमी से हत्या करवा दी है।

 

 श्री गंगानगर के रावला थाना क्षेत्र का है मामला

 

 श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र में रूह काप देने वाली वारदात सामने आई है जहां 3 महीने पहले दुल्हन बनकर आई एक लड़की ने अपनी सुहाग की बलि चढ़ा दी। वह अपने पति आशीष कुमार उम्र 27 साल की बेरहमी से हत्या करवा दी है।

 

 शादी से नाखुश थी अंजलि

 

 आशीष कुमार की पत्नी अंजलि इस शादी से बेहद दुखी थी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने जानकारी दिया कि 3 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। आशीष सादुल नगर का रहने वाला था और रात दिन अपने परिवार के खुशियों के लिए मेहनत कर रहा था।

अभी कुछ समय पहले ही आशीष ने एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी शुरू की थी लेकिन पत्नी आशीष से खुश नहीं थी वह किसी और से प्यार करती थी।

 रात के सन्नाटे में की हत्या

 30 जनवरी को अंजलि अपने प्लान को अंजाम देने के लिए आशीष को खाना खाने के बाद 9:00 बजे टहलने के बहाने 200 किलोमीटर दूर सुनसान सड़क पर ले गई। वहां उसके प्रेमी संजय और उसके दो दोस्त रोहित और बादल झाड़ियां में छुपे थे। जैसे ही अंजलि अपने पति को लेकर गई अंजलि के सारे पर उसके प्रेमी और दोस्तों ने मिलकर लाठी दांतों से आशीष पर वार किया।

 आशीष संभाल भी नहीं पाया कि उन्होंने उसे मार मार कर अधमरा कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों और जांच में सबूत मिला है कि जब आशीष तड़प रहा था तो अंजलि वही खड़ी थी। पत्नी ने कहा कि किसी भी तरह यह बचना नहीं चाहिए इसके बाद मफलर से लड़के का गला घोट दिया।

 सड़क हादसा बात कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने इस मामले को कंगाल लिया है और परिवार को पूरा भरोसा दिया है की पत्नी और उसके प्रेमी को सख्त से सख्त सजा होगी।