Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / नए साल में राजस्थान को मिलेगा हाई लेवल ब्रिज का तोहफा, इन जिलों की बदलेगी तकदीर, जानें पूरी खबर

नए साल में राजस्थान को मिलेगा हाई लेवल ब्रिज का तोहफा, इन जिलों की बदलेगी तकदीर, जानें पूरी खबर

Rajasthan News: राजस्थान मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कोटा जिले में हाई लेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। कोटा जिले के सहनवदा और मध्य प्रदेश के पनवाड़ा के बीच पार्वती नदी पर हाई लेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

इस हाई लेवल ब्रिज के निर्माण में 64 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। ब्रिज निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर इसके बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी उन्होंने इस बारे में जानकारी देती है और मुख्यमंत्री ने भी स्वीकृति दे दिए है।

पुल के निर्माण से कोटा और शिवपुरी जिले के मध्य यातायात सुगम हो जाएगी और दूरी भी घट जाएगी। इस पुल को लेकर दोनों जिलों के नागरिक लंबे समय से मांग कर रहे थे।

राजस्थान मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर बनने वाले स्कूल की लंबाई 500 मीटर होगी। 500 मीटर लंबे स्कूल के निर्माण में 64 करोड रुपए खर्च होंगे हालांकि इसके बनने के बाद दोनों राज्यों के बीच की दूरी घट जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur