Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस नदी पर 32 पिलर वाले नए पुल का होगा निर्माण, खर्च होंगे 7.70 करोड रुपए, इन जिलों को मिलेगा फायदा

राजस्थान के इस नदी पर 32 पिलर वाले नए पुल का होगा निर्माण, खर्च होंगे 7.70 करोड रुपए, इन जिलों को मिलेगा फायदा

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य में लगातार नई सड़क, एक्सप्रेस वे और पुल का निर्माण किया जा रहा है।राज्य के आबूरोड ब्लॉक के पांडुरी किवरली गाँव मार्ग के बीच सुकड़ी नदी पर एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

इसके लिए 3 नवंबर को निविदा खुलने वाली है। यह पूल 32 पिलर वाला होगा जिसकी चौड़ाई 7.50 मीटर होगी।आपको बता दे कि इस पूरे कार्य में 7 करोड़ 70 लख रुपए खर्च किए जाएंगे।यह पूल बेहद ही मजबूत होगा।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए उच्च स्तर पर पुनर्निर्माण का संशोधन प्रस्ताव भी इसके लिए भेज दिया गया है।इसमें फूल की चौड़ाई 8.40 मीटर और एक 11 करोड़ से अधिक खर्च का उल्लेख भी किया गया था लेकिन इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली।हालांकि इसके लिए 7 करोड़ 80 लख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।

बारिश में परेशानियां बढ़ जाती है। कई बार बारिश में सुकड़ी नदी में पानी बहने की वजह से किवरली और पांडुरी के बीच आवागमन बाधित होता है। पुल का निर्माण हो जाने से लोग आसानी से सफर कर पाएंगे।

इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस पुल का निर्माण कार्य उच्च स्तर पर किया जाएगा। अधिकारियों को सरकार ने आदेश दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur