Rajasthan news: राजस्थान को एक नए बस स्टैंड की सौगात मिलने वाली है। अलवर जिले में एक नया बस स्टैंड बनने वाला है। अलवर शहर के हनुमान सर्किल पर प्रस्तावित नए रोडवेज बस स्टैंड की जमीन की फाइल राज्य सरकार को भेज दिया गया है और जल्द ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी भी मिल जाएगी। उम्मीद है कि मार्च में काम शुरू हो जाए।
बजट घोषणा के अंतर्गत 1 साल पहले ही नए बस स्टैंड बनाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हो पाया लेकिन उम्मीद है कि अब जल्द ही नया बस स्टैंड बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
प्रशासन के द्वारा जमीन मुहैया कराने की जिम्मेदारी UTI को सौंप गई है। हनुमान सर्किल पर बस स्टैंड के लिए जमीन देखा गया है इसके बदले ऊटी ने रोडवेज निगम के पुराने बस स्टैंड की जमीन भी मांगी है लेकिन अभी तक निगम के द्वारा हामी नहीं भरा गया है।
मार्च तक काम शुरू हो जाएगा
नए बस स्टैंड का मामला राज्य सरकार के स्तर पर चल रहा है। विचार-विमर्श होने के बाद जल्द फाइनल होगा। माना जा रहा है कि फरवरी में मंजूरी मिलने के बाद मार्च तक काम शुरू हो जाएगा।
