Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / New Bypass : राजस्थान के इस जिले में नए साल पर बनेगा नया बायपास, 963 करोड़ की लागत से ट्रेफिक से मिलेगी निजात

New Bypass : राजस्थान के इस जिले में नए साल पर बनेगा नया बायपास, 963 करोड़ की लागत से ट्रेफिक से मिलेगी निजात

Rajasthan Road News: राजस्थान के सवाई माधोपुर और करौली जिले में जनवरी 2026 में 33.48 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण होने वाला है। इस बाईपास के निर्माण में 963 करोड रुपए का खर्च आने वाला है।गंगापुर सिटी करौली बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है।

भूमि अवाप्ति एसडीएम बृजेश मीणा ने जानकारी दिया कि इसके अंतर्गत ग्राम बाढ़ छाबा नम्बर 2, बाढ कलां, बाढ खुर्द, छाबा, चूली, हिंगोटिया, जलोखरा, मोतीपुरा, फरासपुर, सलेमपुर, सलारपुर, ताजपुर मे भूमि अधिग्रहित की गई है और किसानों को उचित मुआवजा भी मिलेगा।

गंगापुर करौली बाईपास निर्माण के लिए टोटल 963.37 करोड रुपए का खर्चा आएगा। यह बाईपास टोटल 33.48 किलोमीटर लंबा होगा। गंगापुर सिटी से निकलने वाला हिस्सा टोटल 19 किलोमीटर का होगा और उसपर 450 करोड रुपए का खर्चा आएगा।करौली में बाईपास निर्माण में 511 करोड रुपए का खर्च आएगा जो की 14 किलोमीटर लंबा होगा।

घनी आबादी वाले क्षेत्र और जाम से बचने के लिए गंगापुर सिटी और करौली में बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इन दोनों शहर के लोगों को इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और वाहनों की रफ्तार भी बढ़ेगी।

बाईपास निर्माण के लिए जिम जमीन मालिकों से पैसा लिया जाएगा उनके ऊपर जमकर पैसा बरसेगा। सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है की जमीन मालिकों को पैसा उचित रूप में दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur