Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस शहर में नए सिक्स लेन सड़क का होगा निर्माण, वर्क ऑर्डर हुआ जारी, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

राजस्थान के इस शहर में नए सिक्स लेन सड़क का होगा निर्माण, वर्क ऑर्डर हुआ जारी, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान के इस शहर में नए सिक्स लेन सड़क का होगा निर्माण, वर्क ऑर्डर हुआ जारी, करोड़ों रुपए होंगे खर्च
Rajasthan Roadways news:  भरतपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए और लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार के द्वारा RBM चिकित्सालय से लेकर चांदपोल गेट तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। भरतपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा इसके लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है।
भरतपुर में बनेगा नया सिक्स लेन फ्लाईओवर 
फ्लाइओवर निर्माण कार्य पूर्ण होते ही 6-लेन सड़क का काम शुरू किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।आपको बता दे सर्कुलर पर काली के बगीची से आईबीएम चिकित्सालय तथा हरिदास चौराहे से चांदपोल गेट तक फोरलेन फ्लावर का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस परियोजना में 28 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
सड़क पर डिवाइडर भी बनाया जाएगा इसके साथ ही साथ बिजली के तारों को अंडरग्राउंड बनाया जाएगा ताकि लोगों को यहां पर किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर निगम के साथ समन्वय कर सर्वे और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
 टिकाऊ सड़कों का होगा निर्माण
 यहां टिकाऊ सड़कों का निर्माण होगा ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।  बरसात के दौरान भी सफर करने में लोगों को परेशानी नहीं होगी और सड़क पर भी पानी नहीं भरेगा।