Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस जिले में 275 करोड़ की लागत से नए स्टेट हाईवे का होगा निर्माण,, 47.50 करोड़ से 2 RUB भी बनेगा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

राजस्थान के इस जिले में 275 करोड़ की लागत से नए स्टेट हाईवे का होगा निर्माण,, 47.50 करोड़ से 2 RUB भी बनेगा

Rajasthan Road News: राजस्थान बजट में दौसा जिले को बड़ी सौगात मिली है। दोसा में मॉडर्न उद्यान ऑक्सीजोन बनाया जाएगा। यहां कारागृह पर आधुनिक मुलाकात कक्षा और दैनिक उपयोग के वस्तुओं की व्यवस्था भी की जाएगी।

बजट के लिए 675 करोड रुपए की मिली मंजूरी

बजट में दूदू से लालसोट वाया फागी-चाकसू-तूंगा के मार्ग सुदृढ़ीकरण के लिए 675 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही साथ दोसा जिले में 47 करोड़ की लागत से दो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा इसके साथ ही अन्य सड़कों का मरम्मत भी किया जाएगा।

दौसा में पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईसीटी लैब की होगी स्थापना

आपको बता देगी यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में आईसीटी लब खोलने से छात्रों को इंटरनेट और आधुनिक सॉफ्टवेयर की जानकारी मिलेगी। दौसा जिले में पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईसीटी लैब बनाया जाएगा।ऑनलाइन पढ़ने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी।

दौसा जिले को मिली बड़ी सौगात

  1. दौसा में नमो नर्सरी की स्थापना होगी ।
  2. कालेडा नहर से होते हुए कैलाई (एनएच-21) वाया भोजपुरा तक मिसिंग लिंक सड़क बनाई जाएगी।
  3. मगलाय से रलावता रोड वाया गुर्जर बंध की ढाणी तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण 5km लम्बा बनेगा।
  4. बांदीकुई में संत श्रीदुर्बलनाथ का पेनोरमा निर्माण।
  5. दौसा में अलवर-बांदीकुई खण्ड में रेलवे क्रॉसिंग 133/6-7km एलसी 157 पर आरयूबी निर्माण के लिए 35 करोड़।
  6. दौसा में बांदीकुई-जयपुर खण्ड में रेलवे क्रॉसिंग 180/5-6km एलसी-182 पर आरयूबी निर्माण के लिए 12.50 करोड़।
  7. मनोहरपुर-खेड़ला क्षेत्र में एनीकटों के निर्माण एवं जीर्णोद्वार के लिए बजट जारी किया गया है।
  8. दौसा जिले में रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटकों के लिए होम स्टे चलाने वाले व्यक्तियों को बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
  9. दौसा जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्षों का निर्माण करवाया जाएगा।
  10. लवाण में देवनारायण बालक छात्रावास बनेगा।
  11. बांदीकुई में पालिका भवन के लिए पांच करोड़ रुपए मंजूर।
  12. दौसा में सहकारी उपभोक्ता विक्रय केन्द्र खुलेगा।
  13. गढ़ोरा में पशु चिकित्सा संस्थान खोलने की घोषणा से फायदा होगा।
  14. महुवा में कृषि सहायक निदेशक कार्यालय खुलेगा।
  15. दौसा में मास्टर ड्रेनेज प्लान बनाया जाएगा।
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur