Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस जिले में 45.49 करोड़ की लागत से सड़क का होगा निर्माण, 24 से अधिक गांवों को होगा फायदा, बढ़ जाएंगे जमीन के रेट

राजस्थान के इस जिले में 45.49 करोड़ की लागत से सड़क का होगा निर्माण, 24 से अधिक गांवों को होगा फायदा, बढ़ जाएंगे जमीन के रेट

Rajasthan Road News: टोडारायसिंह संवारिया सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 45.49 करोड रुपए का टेंडर जारी किया है। CRIF योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना का वर्क आर्डर जल्द जारी किया जाएगा इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

7 मीटर चौड़ी सड़क का होगा निर्माण

PWD मालपुरा के अधिशासी अभियंता पिंटू मीणा ने जानकारी दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से इस जर्जर सड़क को सुधारने की मांग हो रही थी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा टोडारायसिंह रेलवे स्टेशन से संवारिया तक 18 किलोमीटर लंबे सड़क को 7 मीटर चौड़ी डामर सड़क के रूप में विकसित करने का टेंडर पास हो गया है।

सड़क की चौड़ाई कम होने से अभी लोगों को सफल करने में परेशानी होती है लेकिन जैसे ही सड़क चोरी हो जाएगी सफर के दौरान परेशानियां नहीं आएगी।

राज्य में कई नई सड़कों का हो रहा है निर्माण

राजस्थान में कई नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में सड़क व्यवस्था सुधार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से राज्य में लगातार सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

नई सड़क बनने से टोडारायसिंह रेलवे स्टेशन, खेडूल्या, भांवता, पथराजकलां, पंवालिया, मांदोलाई, दत्तोब व संवारिया सहित 24 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क होने से किसानों को अपनी कृषि उपज को टोडारायसिंह या केकड़ी मंडियों तक ले जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही इस मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। वहीं मीणा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्क ऑर्डर जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur