Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / खुशखबरी: जैसलमेर से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 29 नवंबर को रेलमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, देखें रूट और टाइमिंग

खुशखबरी: जैसलमेर से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 29 नवंबर को रेलमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, देखें रूट और टाइमिंग

Rajasthan New Train: जैसलमेर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रेलवे ने दिल्ली से जयपुर होकर जैसलमेर तक नई ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 29 नवंबर से शकूरबस्ती से जैसलमेर के बीच नई ट्रेन का संचालन होगा। जैसलमेर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।

सामने जानकारी के अनुसार यह ट्रेन रोजाना चलेगी। सबसे बड़ी बात है कि सर्दियों में जैसलमेर घूमने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद साबित होगी।जैसलमेर के लिए नाममात्र ट्रेन है और हवाई किराया भी काफी ज्यादा है। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है।

यहां देखें टाइम टेबल

  • यह Train शकूर बस्ती (दिल्ली) से शाम 5:10 बजे चलकर शाम 7:10 बजे रेवाड़ी, रात 10:40 बजे जयपुर, शाम 3:50 बजे जोधपुर और सुबह 9 बजे जैसलमेर पहुंच जाएगी।
  • ठीक ऐसे ही जैसलमेर से यह Train शाम 5 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे जोधपुर, अलसुबह 3:40 बजे जयपुर, सुबह 7:30 बजे रेवाड़ी और सुबह 9:30 बजे शकूर बस्ती पहुंच जाएगी।

देखें स्टोपेज़

16 LHB कोच की यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, अलवर, दौसा, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, ओसियां, फलोदी, रामदेवरा समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

सामने यह जानकारी के अनुसार 29 तारीख को रेल मंत्री हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन पर्यटकों के लिए सौगात साबित होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur