Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के बीकानेर में ACB का बड़ा एक्शन! महिला चिकित्सकर्मी को रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोचा

राजस्थान के बीकानेर में ACB का बड़ा एक्शन! महिला चिकित्सकर्मी को रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोचा

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान के बीकानेर में ACB का बड़ा एक्शन! महिला चिकित्सकर्मी को रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोचा

Rajasthan ACB Action। राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की जिले के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में ACB का बड़ा एक्शन देखने को मिला है।  जानकारी के लिए बता दे की यह मामला तोलियासर गांव का है जहाँ महिला चिकित्सा द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।  

1500 रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार  गांव तोलियासर में रिश्वत लेने के आरोप में एक महिला चिकित्सा कर्मी को एसीबी द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि तोलियासर चिकित्सालय की जीएनएम रेखा ने गांव की महिला से 1500 रुपये की रिश्वत मांगी थी और शुक्रवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों धर लिया है। 

सीआई जयकुमार व पिंकी की अगुवाई में कार्रवाई 

जानकारी के लिए बता दे की एसीबी के सीआई जयकुमार व पिंकी की अगुवाई में टीम ने ये कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की ही महिला परिवादी से पहले हुई डिलेवरी का डिस्चार्ज कार्ड व अभी के लिए ममता कार्ड बनाने के एवज में रिश्वत मांगने की बात सामने आ रही है। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur