Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan News : सामाजिक न्याय विभाग के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई अंतिम तिथि

,

Rajasthan News : सामाजिक न्याय विभाग के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई अंतिम तिथि

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च से शुरू, SSO पोर्टल के जरिए करें आवेदन

Shekhawati Live

सीकर, 27 मार्च। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च 2026 से प्रारम्भ हो चुके हैं।

उप निदेशक प्रियंका पारीक ने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध SJMS (नवीन प्रवेश पोर्टल) के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी पहले से छात्रावास में अध्ययनरत हैं, उन्हें पुनः प्रवेश के लिए अपनी पिछली कक्षा की अंकतालिका और प्रार्थना पत्र संबंधित छात्रावास अधीक्षक को जमा कराना होगा। इसके बाद अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि कर नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur