Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस जिले में दिल्ली के तर्ज पर एरो सिटी होगी विकसित, 5 और 7 स्टार 19 होटल का होगा निर्माण

राजस्थान के इस जिले में दिल्ली के तर्ज पर एरो सिटी होगी विकसित, 5 और 7 स्टार 19 होटल का होगा निर्माण

Rajasthan News: राजस्थान अपनी अनोखी संस्कृति, सभ्यता और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां देश-विदेश से बड़े पैमाने पर टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। देश विदेश के पर्यटक जयपुर बड़े पैमाने पर घूमने आते हैं। अब राजस्थान में पिंक सिटी और हेरिटेज सिटी तक ही पर्यटन सीमित नहीं रहेगा बल्कि जल्द ही राजस्थान का एक और शहर टूरिज्म डेस्टिनेशन बनने वाला है।

दिल्ली रोड पर आमेर से चंदवाजी तक दिल्ली के तर्ज पर एक एरोसिटी विकसित की जाएगी। सामने आई जानकारी के अनुसार साल 2027 तक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के 4000 करोड रुपए से अधिक लागत के 19, 5 स्टार और 7 सितारा होटल प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा। 10 प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है।

हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

यहां होटल का निर्माण होने के बाद 40000 से अधिक स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। दिल्ली रोड पर भानपुर के पास अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के सबसे महंगे 750 करोड रुपए के होटल प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जा चुका है। पर्यटन कारोबारी दिल्ली रोड पर बढ़ रहे निवेश को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

दिल्ली रोड पर इवेंट हब किया जा रहा है विकसित

सामने आई जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर इवेंट हब विकसित किया जाएगा जिससे कि राज्य में लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही साथ पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। इसे राजस्थान के अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ मिलेगा।

दिल्ली रोड पर जिस तरह पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है इसे जल्द ही राजस्थान के अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार मिलेगी। दिल्ली से जयपुर का सीधा जुड़ा होगा जिससे पर्यटन को और भी ऊंचाई पर पहुंचने में मदद मिलेगी। पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur