Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इस रेलवे स्टेशन पर आज से आला हजरत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, ख़ुशी से झूम उठे लोग

राजस्थान के इस रेलवे स्टेशन पर आज से आला हजरत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, ख़ुशी से झूम उठे लोग

Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर 7 अक्टूबर से आला हजरत बरेली-भुज एक्सप्रेस (14322) का ठहराव शुरू हो गया है। जिसके बाद लोगों के चेहरों पर अलग ख़ुशी दिखी। बट अड़े कि स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रेन के ठहराव से मालाखेड़ा व आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को अलवर या राजगढ़ स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा।

ट्रेन के पहले ठहराव के मौके पर स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लोको पायलट और स्टेशन मास्टर का साफा पहनाकर व माला से स्वागत किया तथा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।Rajasthan News

ग्रामीणों ने इसके लिए रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह ठहराव क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम साबित होगा।Rajasthan News

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur