Rain Alert: राजस्थान के मौसम में अचानक मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया है। बता दे की प्रदेश के ज्यादातर जिलों में देर शाम से तेज हवाओं का असर देखने को मिलने लगा। वहीँ IMD के नए अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय हो गया है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश के पक्के आसार बन रहे है।
आज रात को इन इलाकों में बारिश के आसार
राजस्थान में 22 जनवरी को मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के साथ-साथ शेखावाटी के कुछ इलाकों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
अगले तीन दिन रहेगा मौसम सक्रिय

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज से तीन दिन लगातार स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश देखने को मिलेगी. 24 और 25 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी भागों कोहरा देखने को भी मिलेगा। जिससे विजिबलिटी कम देखने को मिल सकती है।
23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र में बारिश के आसार
IMD के नए अपडेट के अनुसार बता दे की 23 जनवरी को मौसम कई क्षेत्रों में बईमान रहने वाला है। तेज हवाओं के साथ बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र के साथ जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में देखने को मिलेगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
आने वाले दिनों में ट्रिपल अटैक
आने वाले दिनों में राजस्थान वासियों को ठंड, कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि चारों का असर झेलना पड़ सकता है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और फलोदी सहित 5 से 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया hai
