Rajasthan weather Alert : राजस्थान में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। नौतपे के चलते सुबह शाम के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय सड़कें सुनशान नजर आ रही है। वहीँ भीषण गर्मी और गर्मी से पीड़ित लोगों के लिए अच्छी खबर है।
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की पुष्टि की है, जिसके कारण राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। चिलचिलाती धूप और 45 डिग्री से ऊपर के तापमान से जूझ रहे लोगों को अब आंधी और बारिश से ठंडक मिलने वाली है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू और करौली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
30 मई के आसपास गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
आंधी बारिश की गतिविधियों में रहें सावधान
हालांकि इस बारिश से गर्मी से काफी राहत मिलेगी, लेकिन मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।
यह नई मौसम प्रणाली उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो गई है, जिसका सीधा प्रभाव राजस्थान पर पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी।





