Archive notice This article was published on 24 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Bank Strike 27 january 2026 : सप्ताह में 05 कामकाजी दिन यानी 05 Day Week की मांग करते हुए बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा कर दी है। इस घोषणा का असर यह है कि लगातार 04 दिन बैंक बंद रहेंगे। वजह, चौथे शनिवार की वजह से 24 जनवरी बैंकों की छुट्टी रही। 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। ऐसे में 27 को हड़ताल के साथ ही लगातार 04 दिन बैंक बंद रहेंगे। 

दरअसल 22 व 23 जनवरी 2026 को यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स, भारतीय बैंक संघ. वित सचिव विभाग व श्रम आयुक्त के द्वारा नई दिल्ली स्थित कार्यालय में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर समझौता बैठक आयोजित हुई। यह मीटिंग बिना किसी निष्कर्ष/परिणाम के विफल हो गई। ऐसे में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने 27 जनवरी को एक दिवसीय हडताल पर जाने का निर्णय लिया ।

जानिए क्या कहते हैं बैंककर्मी : 

बीकानेर में वाई.के.शर्मा संयोजक व मुकेश शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि श्रम आयुक्त व आई.बी.ए., डी.एफ. एस. के आश्वासन पर 24 व 25 मार्च को  हड़ताल यूनियंस ने निरस्त करने पर सहमति प्रदान की, दो माह पश्चात निष्कर्ष नहीं होने पर पर भी यूनियन्स ने बातचीत का दौर जारी रखा । बैंक कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया। 

बीकानेर में हुई मीटिंग : 

आज स्थानीय स्तर की यू.एफ.बी.यू के प्रतिनिधियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक शाखा पब्लिक पार्क बीकानेर यूनियन कार्यालय में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। उपसंयोजक रामदेव राठौड ने आज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम आयुक्त व यू, एफ.बी.यू. के मध्यता 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर समझौता वार्ता विफल होने पर 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया, बैंक कर्मियों को हड़ताल पर जाने पर मजबूर किया गया ।

बीकानेर में निकलेंगे पैदल मार्च : 

      27 जनवरी को विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा एस.बी.आई. पी.पी. ब्रांच बीकानेर के समक्ष सुबह 11 बजे एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली जायेगी एवं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा।   आज की बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें रूपेश शर्मा, राकेश ओला, जे.पी.वर्मा, सुभाष दैया, गोपाल स्वामी, मनोज सैनी, दीपक, रमन ठाकुर, रामप्रताप गोदारा, भूपेन्द्र, जयशंकर खत्री, हर्ष, करण, गोपाल स्वामी सहित बैंककर्मी उपस्थित रहे।