Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / धनतेरस से पहले राजस्थान में उत्तरी हवाओं ने बदला मौसम,15 से अधिक शहरों में गिरा पारा; देखें दिवाली के बाद कैसा रहेगा मौसम

धनतेरस से पहले राजस्थान में उत्तरी हवाओं ने बदला मौसम,15 से अधिक शहरों में गिरा पारा; देखें दिवाली के बाद कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update: धीरे धीरे धनतेरस से पहले राजस्थान में ठंढ बाद रही है। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से गुलाबी सर्दी बरकरार है. इसका कारण उत्तरी हवाओं के कारण ज्यादातर जिलों में सुबह शाम ठंढ देखने को मिल रही है।

जिसका असर कल दिखा। इसी वजह से बुधवार को भी प्रदेश के 15 से ज्यादा शहरों का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्तूबर के अंत तक राज्य में कड़ाके कि ठंढ देखने को मिलेगी.

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि धनतेरस से लेकर दीवाली तक आसमान साफ रहेगा. आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में कुछ जायदा बदलाव के आसार नहीं है। वहीँ मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटों में
पूर्वी से पश्चिमी राजस्थान तक बारिश का दौर थम चुका है, जिससे आर्द्रता में कमी आई है. वहीँ पिछले 24 घंटों में तीन शहरों को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ.वहीँ सीकर एक बार फिर सबसे ठंढा जिला रहा है।

20 डिग्री से नीचे दर्ज 15 से ज्यादा शहरों का तापमान
जानकारी के लिए बता दे कि सीकर में सबसे कम यानि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

इसके अलावा टोंक (वनस्थली) में 16.5, अलवर में 17.4,

जयपुर में 18.3, पिलानी में 15.7,

कोटा में 18.8°, चित्तौड़गढ़ में 16.8°,

उदयपुर में 17.4°, जोधपुर में 17.6°,

चूरू में 17.5°, बारां में 16.5°,

दौसा में 16.2° सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.

दिवाली के तुरंत बाद बढ़गी ठंढ

वर्तमान में, दीपावली तक राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है. हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है.दीपावली के बाद, राजस्थान के दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज होगी, जिसके साथ ही सर्दी का असर तेजी से बढ़ने लगेगा.