Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के लाखों किसानों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, जल्द जारी होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की राशि

राजस्थान के लाखों किसानों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, जल्द जारी होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की राशि

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान के लाखों किसानों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, जल्द जारी होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की राशि

CM Kisan Samman Nidhi Yojana: राजस्थान के किसान भाइयों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत राज्य के 65 लाख किसानों को 653 करोड रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। योजना की पांचवी किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी और राज्य के 65 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

इसके लिए सिरोही के अरविंद पवेलियन स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश भर के किसानों को ब्रिटिश सहायता प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ना है और उन्हें इस सरकारी योजना की जानकारी देनी है।

 क्या है इस योजना की खासियत

 प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा देश भर के किसानों को ₹6000 की राशि दी जाती है। इस योजना के तर्ज पर राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत की है और इसके अंतर्गत किसानों को 1 साल में ₹3000 की राशि दी जाती है यानी की टोटल किसानों को ₹9000 की राशि मिलती है। मुख्यमंत्री के द्वारा किसान सम्मन निधि योजना की राशि किसानों के खाते में हस्तनांतरण की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur