Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के रेलकर्मियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे सम्मान!

राजस्थान के रेलकर्मियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे सम्मान!

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान के रेलकर्मियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे सम्मान!

indian Railway के सबसे प्रतिष्ठित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 की घोषणा हो गई है। इस बार देशभर से 100 रेल अधिकारियों, कर्मचारियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार समारोह 09 जनवरी को नई दिल्ली के द्वारका स्थित भव्य यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद स्वयं विजेताओं को सम्मानित करेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के लिए विशेष गौरव की बात यह है कि इस साल उत्तर पश्चिम रेलवे को 03 शील्ड प्रदान की जाएगीl । इसके साथ ही 02 अधिकारियों एवं 04 कर्मचारियों यानी जोन के 06 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिएसम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड, वैगन मेंटेनेंस शील्ड एवं रनिंग रूम शील्ड ( आबू रोड रनिंग रूम) प्रदान की जाएगी।

इन 06 को व्यक्तिगत पुरस्कार :

शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे की श्रीमती मेघा गोदारा देव-उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, सुश्री मोनिका यादव-मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री शिवलाल जयसिंह पुरोहित-सीनियर सेक्शन इंजीनियर, श्री ओंकार-कांस्टेबल, श्री मुबारिक हुसैन मंसूरी-लोको पायलट एवं श्री मनोज दुसाद-ट्रैक मेंटेनर को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण का कहना है, उत्तर पश्चिम रेलवे ने अमिताभ, महाप्रबन्धक-उत्तर पश्चिम रेलवे के कुशल मार्ग निर्देशन में सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) 2025 में प्राप्त ये 03 शील्ड और 06 व्यक्तिगत पुरस्कार उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए गर्व का विषय हैं। यह सम्मान न केवल बीते वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों की स्वीकृति है, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur