Rajasthan news: राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा सामान्य संवर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। विभाग के द्वारा सत्र 2024-25 के लिए प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों के लिए बजट का आवंटन किया गया है।
छात्रों को मिलेंगे ₹15000
राज्य में टोटल 334 विद्यार्थियों को एकमुस्त ₹15000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग के द्वारा टोटल 50 लाख ₹10000 का बजट जिला शिक्षा अधिकारियों को आवंटित कर दिया गया है।
बता दे कि राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2017-18 की अनुपालन में यह राशि जारी की गई। वित्तीय सलाहकार संजय धवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह राशि सत्र 2024 25 में चयनित विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा।
दौसा जिले के 45 छात्रों को इस योजना के अंतर्गत राशि मिलेगी। इसके अलावा उदयपुर और राज्य संबंध के 21-21 विद्यार्थियों को इस योजना की राशि मिलेगी और अन्य जिलों के विद्यार्थियों को भी योजना की राशि दी जाएगी।
